भाटपार रानी। थाना क्षेत्र के बहियारी बघेल गांव में गौरी बाजार पुलिस ने एक शख्स के यहां से चोरी की आठ बैटरी मंगलवार की रात बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी का नाम उपेंद्र गाेंड निवासी बहियारी बघेल है। पूछताछ में उसने इन बैटरियों को डिपो के बाहर खड़े टैंकरों से चोरी करने की बात स्वीकार की है। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि गौरी बाजार पुलिस बहियारी बघेल से एक आरोपी को गिरफ्तार कर साथ ले गई। संवाद