फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 25 Jul 2026 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जीआरपी देवरिया ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने के आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 9,700 रुपये बरामद किए। उस पर जीआरपी देवरिया थाने में दर्ज प्राथमिकी के तहत कार्रवाई करते हुए कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

जीआरपी के अनुसार, शनिवार को सदर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म एक पर चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने रोहित उर्फ टिमल निवासी कांशीराम आवास, पूर्वी चौराहा, देवरिया को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी कर उससे होने वाली आय से अपना खर्च चलाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें