फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन से मोबाइल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Aug 2026 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जीआरपी देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से एक चोर को रविवार की रात गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी का एक मोबाइल फोन और 1,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

रविवार को देवरिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 के पूर्वी साइन बोर्ड के पास से एक संदिग्ध युवक में खड़ा था। जीआरपी ने उससे पूछताछ की। तलाशी लेने पर उसके पास चोरी के सामान और रुपये बरामद हुए।
विज्ञापन

युवक की पहचान अभय भगत (23) निवासी कोल्हूपुर मिसिरचक, थाना नौतन, जिला सिवान (बिहार) के रूप में हुई।
जीआरपी की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपना खर्च चलाने के लिए ट्रेनों और रेलवे प्लेटफॉर्म पर यात्रियों के मोबाइल व पर्स चोरी करता था।
थानाध्यक्ष अभिषेक पांडेय ने बताया कि एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास चोरी के सामान बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें