सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के मझौलीराज उपनगर में मुख्यमंत्री के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग करने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार मझौलीराज वार्ड नंबर 3 निवासी गोल्डन ने मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और देर रात आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मझौलीराज चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक इंद्रेश कुमार ने आरोपी को पकड़ा। कोतवाली प्रभारी दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई की जा रही है।