फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आत्महत्या को उकसाने का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 May 2025 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-पुलिस अन्य तीन को पहले ही भेज चुकी है जेल
विज्ञापन


चनुकी। युवक को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में तीन लोग पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं। पुलिस मुख्य आरोपी को पकड़ने के लिए कई दिन से अलग-अलग जगहों पर दबिश दे रही थी।
विज्ञापन


लार थाना क्षेत्र के चमुखा गांव निवासी मुकेश उर्फ भोला प्रसाद पुणे में नौकरी करता था। वह तीन मई को गांव आया था। उसी दिन गांव में अखिलेश प्रसाद के घर में उसका शव पाया गया । घटना के संबंध में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे। इस मामले में मृतक युवक की मां की जब पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर से शिकायत की तो पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया। केस दर्ज होने के बाद पुलिस तीन आरोपी को पहले ही गिरफ्तार जेल भेज दिया था। मुख्य आरोपी पुलिस की गिरफ्त से दूर था। शनिवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुतावर चौडीहा मोड़ से अखिलेश को गिरफ्तार किया। एसआई लार गोविंद सिंह यादव ने बताया कि केस दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी भागा हुआ था। वह बिहार भागने के फिराक में था, मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें