देवरिया। मायके में रह रही विवाहिता ने पति पर जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश करने और विरोध पर गला दबाकर जान से मारने की कोशिश करने का आरोप लगाया है।
शनिवार की दोपहर करीब एक बजे हुई घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी पति को पकड़कर सलेमपुर कोतवाली ले गई। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली विवाहिता के अनुसार, शादी के बाद से पति और सास-ससुर दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। इससे परेशान होकर वह मायके में रहने लगी। पति के खिलाफ देवरिया न्यायालय में तलाक और वैवाहिक विवाद का मामला विचाराधीन है।
आरोप है कि शनिवार को पति उसके मायके पहुंचा और जबरन शारीरिक संबंध बनाने कीकोशिश की। कपड़े भी फाड़ दिए। जानमाल की धमकी देकर भाग गया। पति के इस हरकत से वह दहशत में है।