फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: युवती को नौकरी का झांसा देकर ले जाने का आरोप

Fri, 06 Nov 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को नौकरी का झांसा देकर ले जाने का आरोप
विज्ञापन


रुद्रपुर। क्षेत्र के एक गांव में मामा के घर रह रही एक युवती को युवक नौकरी और शादी का झांसा देकर ले गया। घटना में विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने मारपीट की। पुलिस ने सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
युवती के मामा ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी भांजी बचपन से उसके ही घर रहकर पढ़ाई करती थी। एक युवक उसे अपने झांसे में ले लिया। उसे अच्छी नौकरी और शादी का झांसा देकर 29 अक्तूबर को भगा ले गया। इस बात की जानकारी होने पर उसके परिजन से शिकायत करने पर उन्होंने मारपीट की। सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

...

रास्ते के विवाद में मारपीट, छह पर रिपोर्ट

रुद्रपुर। क्षेत्र के बनिएनी गांव में मंगलवार की सुबह जमीन से रास्ते निकालने को लेकर विवाद हो गया। पुलिस ने दोनों पक्ष के छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव निवासी सत्यदेव निषाद ने पुलिस में शिकायती पत्र देकर कहा कि उसके दरवाजे की जमीन पर कुछ लोग जबरन रास्ता निकालने का प्रयास कर रहे हैं। मंगलवार की सुबह वह जमीन से रास्ता बनाने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडे से पीट कर घायल कर दिया। पुलिस ने एक पक्ष के सत्यदेव की सूचना पर बृजेश, रणजीत, विकास और दूसरे पक्ष के बृजेश की शिकायत पर सत्यदेव, अरुण और विपिन पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ राजेश कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि मामले की विवेचना की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें