रामपुर कारखाना। गौरा गांव की एक विवाहिता ने पति, देवर और सास पर मारपीट कर छत से धक्का देने का आरोप लगाया है। पुलिस प्राथमिक दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गौरा गांव निवासी सीमा भारती के अनुसार, 30 जुलाई की रात करीब 10 बजे घरेलू विवाद को लेकर पति संजीत भारती, देवर अजय भारती और सास रुन्नी देवी ने उनके साथ गाली-गलौज की। तीनों ने पिटाई की और छत से धक्का दे दिया।
इलाज के बाद पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पति, देवर और सास के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद