फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छात्राओं से छेड़खानी, रील बनाने का आरोप

Sat, 26 Sep 2026 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। जमुनी-त्रिमुहानी घाट मार्ग पर छात्राओं से छेड़खानी और रील बनाने की शिकायत तरकुलवा पुलिस तक पहुंची है। छात्राओं और उनके अभिभावकों में भय का माहौल बना हुआ है। अभिभावकों का कहना है कि ऐसी स्थिति में लड़कियों की पढ़ाई मुश्किल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के धर्मेश तिवारी, उमेश कुंवर, रामाश्रय यादव, सतीश शर्मा, जनार्दन यादव आदि ने बताया कि जमुनी से लेकर कनकपुरा ब्रह्म स्थान के बीच जलुआ, कारी टोला, मठिया रत्ती, कनकपुरा आदि गांवों के कुछ मनबढ़ आए दिन दोपहर एक बजे से शाम पांच बजे तक घूमते रहते हैं। ये शोहदे छात्राओं के साथ छेड़खानी करते हैं और रील भी बनाते हैं। अभिभावकों ने कहा है कि इन शोहदों पर यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी बड़ी घटना हो सकती है। सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने कहा कि पुलिस नियमित गश्त कर शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें