फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आठवीं की छात्रा से छेड़खानी का आरोप

Sun, 27 Apr 2025 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की देर शाम आठवीं की 14 वर्षीय छात्रा से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोप है कि छात्रा गांव में एक दुकान पर सामान खरीदने गई थी। लौटते समय गली में घात लगाकर बैठे एक युवक ने उसे जबरन खिंच लिया और जोर-जबरदस्ती करने लगा।
विज्ञापन

छात्रा ने शोर मचाया तो आसपास की महिलाओं ने मौके पर पहुंच उसे बचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश करती रही, मगर वह हाथ नहीं लगा। पीड़िता के पिता ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। प्रभारी थानेदार दिनेश कुमार यादव ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी फरार चल रहा है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें