फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर चलाकर धान की फसल नष्ट करने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। बैदौली गांव में ट्रैक्टर से जबरन धान की फसल जोतने का आरोप एक शख्स पर लगा है। पीड़ित का आरोप है कि तीसरी बार फसल जोती गई है। जब-जब फसल जोती गई आरोपी के खिलाफ थाने में तहरीर दी गई मगर पुलिस कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

थक-हार कर पीड़ित ने एसपी अभिजीत आर शंकर के पास पहुंच कार्रवाई की मांग की। एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस ने आरोपी पर फसल को नुकसान करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। एसपी के निर्देश पर सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने मौके पर पहुंच जांच-पड़ताल की।
बैदौली गांव निवासी रंपति गोड़ ने पुलिस को तहरीर देकर कहा है कि गांव के एक शख्स ने 10 दिन पहले ट्रैक्टर से उसके खेत में धान की फसल जोत दी थी। इससे पहले भी उसने दो बार फसल जोती गई। पीड़ित का आरोप है कि इसकी लगातार स्थानीय पुलिस से शिकायत करता रहा मगर पुलिस कार्रवाई के बजाय आरोपी को संरक्षण देती रही। नतीजा आरोपी धमकी देता रहा है।
विज्ञापन

जब थाने में सुनवाई नहीं हुई तो वह एसपी अभिजीत आर शंकर के पास पहुंचा। एसपी ने सीओ सलेमपुर गौरव सिंह को मौके की जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए। सीओ ने जांच की तो मामला सही निकला।
पुलिस ने बैदौली गांव निवासी आरोपी अनूप सिंह पर संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। इस संबंध में सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि पीड़ित के आरोपों की जांच की गई। आरोपी अनूप सिंह ने धान के फसल की जोताई की है। आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें