तरकुलवा। मठिया गांव के अजय कुशवाहा के खाते से साइबर अपराधियों ने चार बार में 97,491 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित को एसएमएस के जरिये जब इसका संदेश मिला तो उसने तत्काल बैंक पहुंचकर खाता ब्लॉक करा दिया। इस मामले में उसने पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात पर आईटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
पीड़ित अजय कुशवाहा ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर कहा है कि उसका खाता रामपुर कारखाना कस्बे के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में है। 15 अगस्त की शाम को उनके मोबाइल पर खाते से रुपये निकलने के बारी-बारी संदेश आए। इससे पता चला कि चार बार में क्रमशः 49,995, 39996, 2500 व 5000 (कुल 97,491 रुपये) निकाल लिए गए हैं।
थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। साक्ष्य संकलन के बाद कार्रवाई की जाएगी। संवाद