फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आईं दो बाइक, दो की मौत, दो भाई घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भलुअनी (देवरिया)। पटखौली गांव के पास एक बाइक को चपेट में लेकर भाग रहे ट्रक ने दूसरी बाइक को भी चपेट में ले लिया। हादसे में दो होटलकर्मियों की मौत हो गई। वहीं दो घायल हो गए। हादसा शुक्रवार देर शाम का है।
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के चांदपार गांव निवासी पीयूष उपाध्याय(30) और बरहज के पटेलनगर निवासी विकास जायसवाल (30) देवरिया के एक होटल में काम करते थे। वे दोनों बाइक से बरहज जा रहे थे। अभी वे भलुअनी के पटखौली गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। भागते समय ट्रक ने घटनास्थल के पास में ही दूसरी बाइक सवार युवकों को भी चपेट में ले लिया। हादसे में भलुअनी के पड़री गुरुगांव निवासी संदीप गुप्त (20) और मिथुन गुप्त (25) गंभीर रूप से जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। दोनों भाई भलुअनी में अपनी जमीन देखकर घर लौट रहे थे। सूचना पर भलुअनी पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, जानकारी होते ही बरहज निवासी होटल मालिक भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ राजेश कुमार सिंह ने बताया कि ट्रक की चपेट में आने से दो युवकों की मौत हुई है। चालक ट्रक लेकर फरार हो गया है। उसकी खोज की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें