फोटो समाचार 22 डीईओ 158, 159
......
- नवलपुर- लार मार्ग पर मझवलिया नंबर एक गांव के समीप हुआ था हादसा
- मौत की खबर मिलते ही परिवार में छाया मातम
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। नवलपुर- लार मार्ग पर मंगलवार की शाम सड़क दुर्घटना में घायल युवक की इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। वहीं हादसे में घायल तीन अन्य का अभी इलाज चल रहा है।
लार थाना क्षेत्र के मझवलिया नंबर एक गांव के समीप नवलपुर- लार मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर शाम दो बाइक आमने सामने टकरा गई। इससे लार थाना क्षेत्र के जमसडा गांव निवासी शिवम गिरी (18) व नमाज अंसारी (38) तथा कोतवाली थाना क्षेत्र के अहिरौली लाला गांव निवासी कुनाल (18) और राज (17) वर्ष पुत्र केदार गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल कुनाल और शिवम गिरी की हालत गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान बुधावर की सुबह शिवम गिरी की मौत हो गई। शिवम क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में 11वीं कक्षा में पढ़ाई करता था। वह दो छोटी बहनों का इकलौता भाई था। मौत की खबर मिलते ही उसकी मां निर्मला देवी, बहन प्रिया और प्रीति का रो-रो कर बुरा हाल था। कुनाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। जबकि राज व नवाज अंसारी का जिला चिकित्सालय में इलाज चल रहा है।