फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-पानी में बिजली का पोल गिरने से युवक की मौत

Thu, 23 Mar 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रियारपुर में आंधी तूफान से बजली के पोल से दबकर हरिकेश की हुई मौत।फाइल फोटो
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। तेज आंधी-पानी में मंगलवार रात बिजली का पोल गिरने से उसकी चपेट में आकर में एक युवक की मौत हो गई। हादसा खजुरिया गांव के पास हुआ। जानकारी होने पर परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है। युवक महुआपाटन गांव का रहने वाला था।
क्षेत्र के महुआपाटन गांव निवासी हरिकेश (27) मंगलवार शाम किसी कार्य से बरियारपुर आया था। देर शाम को वह घर लौट रहा था। तभी खजुरिया गांव के सामने आंधी और बारिश आ गई। वह तेजी से अपने गांव की तरफ भागने लगा। इसी दौरान बिजली का खंभा टूटकर हरिकेश के ऊपर गिर गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

बारिश बंद होने के बाद लोगों की नजर उस पर पड़ी तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजन को इसकी जानकारी दी। खबर पाकर घर में मातम छा गया। परिजन बेसुध हो गए। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि बिजली पोल गिरने से एक युवक की दबकर मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-
तेज आंधी से गिरे पेड़, कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। क्षेत्र के कई गांवों में मंगलवार की रात आई आंधी और बारिश से अनेक बिजली के पोल व तार टूट कर जगह-जगह गिर गए। अनेक पेड़ टूटकर घरों तथा सड़कों पर गिर गए। इससे आवागमन भी बाधित रहा। बिजली का पोल व तार टूटने से धर्मखोर करण, सरया, खामपार, कुकुर घाटी, भिनगारी, बंधी बाबू, निशानिया पैकौली, केहूनिया, शंभू बनकटा, पकड़ी बाबू आदि गांव की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है।
वहीं ग्राम धरमखोर करण में आंधी से एक विशाल पेड़ दो घरों पर गिर गया। गनीमत रही कि इससे कोई जनहानि नहीं हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें