सलेमपुर। दो बसों के बीच एक अनियंत्रित बाइक बुधवार को घुस गई। जिससे बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। वहीं लोगों ने बस में फंसे बाइक को किसी तरह बाहर निकाला। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बस और बाइक को कोतवाली लाई।
कोतवाली थाना क्षेत्र के मालीपुर गांव निवासी छब्बे लाल गुप्ता (45) पुत्र स्व. मूंगफली गुप्ता ब दोपहर में किसी काम से सलेमपुर आ रहे थे। अभी वह सोहनाग मोड़ के पास पहुंचे थे कि सड़क के बीचों बीच एक बस का चालक सवारी भर रहा था। अब बाइक तेजी से निकले तब तक सामने से एक और बस पहुंच गई। जिससे उनकी बाइक अनियंत्रित होकर बस में जा घुसी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उन्हें किसी तरह बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया। कोतवाली गोपाल पांडेय ने बताया कि दोनों बस और बाइक पुलिस हिरासत में रखा गया है।