फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, पुलिस से शिकायत

Thu, 08 Jun 2023 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। शादी का झांसा देकर सात वर्षों से एक युवती से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। नाराज युवती ने आरोपी के खिलाफ शादी से मुकरने का आरोप लगा बुधवार को थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन

लार नगर के एक वार्ड निवासी युवक व युवती एक दूसरे से प्रेम करते थे। आरोप है कि नजदीकियां इतनी बढ़ी की युवक शादी करने की बात कह सात वर्षों से शारीरिक संबंध बना रहा था। इधर, युवती ने शादी करने का दबाव बनाया तो युवक शादी करने से टाल मटोल करने लगा। वहीं युवती को पता चला की उसकी शादी नौ जून को होने वाली है। इस पर आगबबूला हो गई। नाराज युवती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मामले की जानकारी है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें