फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। रिश्तेदारी से घर लौट रहे एक बाइक सवार को बरियापुर थाना क्षेत्र के मठिया चौराहे के पास किसी वाहन ने चपेट में ले लिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बरियापुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव निवासी संदीप यादव (30) पुत्र चंद्रिका मंगलवार की शाम को अपने रिश्तेदारी से बाइक पर सवार होकर घर लौट रहे थे। अभी वह मठिया चौराहे पर पहुंचे थे कि किसी वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंचे परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रात में इलाज के दौरन युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। यह खबर जब घर पहुंचे तो परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें