फोटो समाचार
एकौना। गौनरिया गांव निवासी एक युवक की ट्राली की चपेट में आने से मौत हो गई। 29 वर्षीय युवक गौनरिया मोड़ पर फर्नीचर की दुकान चलाता था।
रामबढ़ाई पासवान का बेटा संजीत पासवान गौनरिया मोड़ पर फर्नीचर की दुकान चलाता था। शनिवार शाम को वह ट्राली पर लकड़ी लादकर रुद्रपुर जा रहा था। युवक ट्रैक्टर और ट्राली के ज्वांइट के बीच खड़ा था। अचानक परसौना गांव के मोड़ पर ट्रैक्टर के उछलने से वह गिर गया और ट्राली के पहिए के नीचे आ गया। सीएचसी से गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। संजीत की की तीन साल पहले शादी हुई थी। मौत की खबर सुनते ही पत्नी माधुरी बेहोश हो गई। वहीं मां रामकली देवी का रोकर बुरा हाल है। मृतक युवक चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। मां, पत्नी और पिता के चीत्कार से सबकी आंखें नम हो गई।