रामपुर कारखाना के बेलवनिया के पास हुआ हादसा
गंभीर रूप से घायल दो युवकों का चल रहा उपचार
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना के बेलवनिया गांव के पास मंगलवार की शाम दो बाइक की भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के पिडा गांव निवासी विकास (20) गांव के ही अनिल के साथ मंगलवार की शाम एक रिश्तेदार को छोडने रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला गांव गए रुद्ग। लौटते समय रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के बेलवनिया के पास विपरीत दिशा से आ रही दूसरी बाइक से उसकी बाइक की भिड़ंत हो गई। विकास, अनिल के साथ ही दूसरी बाइक पर सवार भलुअनी के कुइयां निवासी निकेश (22) और रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला निवासी भीम गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। यहां चिकित्सकों ने विकास और निकेश को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल अनिल और भीम का उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद दोनों के परिवारवाले जिला अस्पताल पहुंच गए। दोनों युवकों की मौत से परिवारवालों में कोहराम मच गया।
अलग से लगाएं
कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज
देवरिया। कोर्ट के आदेश पर सदर कोतवाली पुलिस ने स्पेन फाइनेंस कंपनी के एरिया मैनेजर समेत तमाम लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। रामगुलाम टोला निवासी विष्णुलाल ने कोर्ट से गुहार लगाई थी कि एस्पेन कंपनी में उन लोगों ने रुपये जमा किए। भुगतान का समय आया तो कंपनी ताला लगाकर फरार हो गई। कोर्ट के आदेश बदलदास निवासी सोनपुर पश्चिम बंगाल, भास्कर निवासी कोलकाता, महेश निवासी पथरहट, गौरीबाजार, रवि प्रताप निवासी न्यू कॉलोनी, मिश्री निवासी मुंडेरा खुर्द, खुखुंदू, कृष्ण मणि निवासी जयनगर, प्रमोद निवासी कोरया, बरहज, दिवाकर और योगेंद्र निवासी शाहपुर, खुखुंदू समेत कुछ अन्य के खिलाफ केस दर्ज किया है।