फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक लाख प्रवासियों ने बढ़ाया खतरा, दो दिन में बढ़े 11 मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक लाख प्रवासियों ने बढ़ाया खतरा, दो दिन में बढ़े 11 मरीज
विज्ञापन

लॉकडाउन के 55 दिन बाद स्थिति हुई काफी खराब, दहशत
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रेड जोन का खतरा अब ज्यादा दूर नहीं है। बावजूद इसके लॉकडाउन कुछ इस तरह टूट रहा है कि मानों किसी को कोरोना की चपेट में आने की कोई परवाह न हो। 24 घंटे में 11 केस मिलने के बाद भी लोग चेत नहीं रहे हैं। कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15 तक पहुंच गई है। संक्रमण की चेन बढ़कर 20 तक पहुंची तो देवरिया भी रेड जोन में शामिल हो जाएगा।
कोरोना की आमद के बाद पहली बुरी खबर 30 अप्रैल की देर रात आई। भैंसाडाबर गांव निवासी ठेकेदार केदार जायसवाल को लेकर मुंबई गया था। बीमारी की जानकारी होने पर केदार के परिजनों ने दबाव बनाया तो ठेकेदार 60 हजार रुपये में एंबुलेंस तय कर केदार के घर के लिए 27 अप्रैल को मुंबई से तीन अन्य मित्रों के साथ चल दिए। 29 की भोर में केदार के गांव फरेंदहा पहुंचे। वहां उसे उतारकर एक विशुनपुर कला और दो लोग भैंसाडाबर गांव चले गए। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 30 अप्रैल को तीनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया। जांच के लिए सैंपल बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां आई रिपोर्ट में पहले विशुनपुर कला निवासी और फिर एक दिन बाद भैंसा डाबर गांव निवासी ठेकेदार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद छह मई को हरैया गांव के पिता-पुत्र समेत तीनों लोग मुंबई से ट्रक में छिपकर घर आए। दूसरे दिन जानकारी होने पर गांव वालों ने स्कूल में क्वारंटीन कराया। जांच में पुत्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद 14 मई की देर शाम आई रिपोर्ट में कोरोना संदिग्धों की जांच में सुरौली-पैकौली निवासी एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। युवक ट्रक से मुंबई से चलकर आया था। ट्रक में 14 लोग सवार थे। इसके अलावा शुक्रवार की देर रात आई रिपोर्ट में छह लोग एवं रविवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग कोरोना पाजिटिव पाए गए हैं। एक जयपुर को छोड़कर सभी मुंबई से आए हैं। हजारों की संख्या में कोई पैदल, कोई एंबुलेंस तो कोई ट्रक, मैजिक, बाइक से गांवों में आए हैं। सैकड़ों तो ऐसे हैं जिनके बारे में किसी को जानकारी तक नहीं है। मुंबई से आए ऐसे लोगों की खुद की गलती और घर वालों की नादानी अब लोगों की जिंदगी पर भारी पड़ने लगी है। इनकी कारगुजारियों से जिलेवासियों में भी कोरोना का भय छा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. आलोक पांडेय का कहना है कि कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 15 हो गई हैं। संख्या 20 से बढ़ी देवरिया तो रेड जोन में शामिल हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रवासी मजदूरों को थर्मल स्क्रीनिंग के बाद किया होम क्वारंटीन
सलेमपुर। नगर पंचायत मझौली राज में 148 प्रवासी मजदूरों की रविवार को थर्मल स्क्रीनिंग के सैनिटाइज कर होम क्वारंटीन में भेजा गया। सीएचसी के डॉ. दुर्गेश गुप्ता, विवेक पांडेय, अशोक कुमार, संजय कुमार ने मजदूरों की जांच की। समाज सेवी विनोद कुमार मिश्रा, ऋषि गुप्ता, मुनमुन सिंह, हिमांशु मिश्रा, प्रियांशु मिश्र, नितेश मिश्र आदि लोगों ने उन्हें सैनिटाइज कराकर होम क्वारंटीन में रहने की सलाह दी।
बाहर से आए प्रवासी घूम रहे हैं गांव
सलेमपुर। एक तरफ जहां जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वहीं, बाहर से कई गांवों के लोग बेखौफ घूम रहे हैं। गांव के लोग मारपीट के भय से इसकी सूचना प्रशासन तक नहीं पहुंचा पा रहे हैं। ब्लॉक के बरठाबाबू गांव में करीब दो दर्जन बाहर से प्रवासी आए हैं। इसमें कई तरह के साधनों से लोग घर पहुंचे हैं। इसमें कुछ की जांच हुई है। दो तीन लोगों को छोड़कर बाकी गांव में बेखौफ घूम रहे हैं। इससे गांव के लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

समाजसेवियों ने उपलब्ध कराया भोजन व नाश्ता
सलेमपुर/मईल। महदहां में बाहर से पैदल चल कर घर जा रहे प्रवासी मजदूरों को भाजपा सेक्टर प्रभारी पुनीत यादव एवं जिलामंत्री अभिषेक जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिस्किट, पानी, फल एवं शरबत पिलाया। लोगों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने में सहयोग किया गया। इस दौरान आशुतोष तिवारी, अजय दुबे वत्स, कुंजबिहारी, महादेव, संजीव यादव, नितेश, अखिलेश, दुर्गेश यादव, पंकज, रामाशीष, संतोष, वीरेंद्र, नित्यानंद चतुर्वेदी आदि मौजूद रहे। उधर, मईल चौराहे पर रविवार को बाहर से आने वाले प्रवासियों को भोजन पानी की व्यवस्था समाजसेवियोें द्वारा किया गया। चौराहे से गुजरने वाली बस, ट्रक, साइकिल, मोटरसाइकिल, कार सवार करीब 1000 लोगों को भोजन और पानी दिया गया, इस दौरान कन्हैया तिवारी, रामा मद्धेशिया, अशोक शर्मा, शैलेश शुक्ला, रामनैन यादव, दिलीप, संदीप, दीपक, बृृजेश, मुन्ना मद्धेशिया, बट्टू, पवन, प्रवीन, मनोज चौरसिया, संजय यादव, चन्द्रशेखर प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें