फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीब सात घंटे बिजली गुल

Thu, 10 Nov 2016 10:37 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
बिजली गोल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया। ट्रांसमिशन लाइन में तकनीकी फाल्ट के कारण गुरुवार को बिजली आपूर्ति लगभग सात घंटे ठप रही। इसके चलते लोगों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन


पानी तक के लिए लोग तरस गए। शहर की सड़क और गलियों में अंधेरा छा गया। शाम पौने सात बजे बिजली आपूर्ति बहाल हो सकी। कतरारी स्थित 132 केवी सब स्टेशन से भटवलिया ट्रांसमिशन सब स्टेशन में बिजली की आपूर्ति होती है। गुरुवार दोपहर 12 बजे मेन लाइन का इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इसके चलते मेन लाइन का तार टूट गया।

भटवलिया ट्रांसमिशन की आपूर्ति बंद हो गई। शहर के रामलीला मैदान, पुरवा चौराहा, भटवलिया, नाथ नगर, बरहज, रुद्रपुर, बघौचघाट, गौरीबाजार, बैतालपुर, तरकुलवा के अलावा अन्य सब स्टेशन से जुड़े लोग परेशान हो गए। शाम पांच बजे तक आपूर्ति बहाल नहीं होने पर रामलीला सब स्टेशन में कुछ उपभोक्ता पहुंचे और बिजली सप्लाई नहीं होने की  वजह पूछा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद विवाद हो गया। नाराज उपभोक्ताओं ने कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई। इन्वर्टर के जवाब देने से घरों में अंधेरा छा गया। मोमबत्ती और लालटेन के सहारे घरों में उजाला किया गया। टंकियों से पानी खत्म हो गया। पानी के लिए लोग परेशान हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें