फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बैडमिंटन में अभिषेक और शालिनी चैंपियन

Mon, 28 Aug 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में सोमवार को संत विनोवा पीजी कॉलेज में दो दिवसीय बैडमिंटन एवं शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बैडमिंटन के पुरुष एकल वर्ग में अभिषेक ने सत्यम को 21-16 से, महिला एकल वर्ग में शालिनी ने रश्मि को 21-17 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। पुरुष युगल वर्ग में गोपाल यादव व शिवम यादव एवं महिला युगल वर्ग में नेहा तथा नीतू विजयी रहीं। इसके पूर्व बीआरडी पीजी कॉलेज के प्राचार्य प्रो. शरद चंद्र मिश्र ने खेल का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। उन्होंने कहा कि यहां के विद्यार्थियों को भी मेजर ध्यान चंद्र जैसा खिलाड़ी बनने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अर्जुन मिश्र ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। प्रतियोगिता के संयोजक क्रीड़ा प्रभारी डॉ. मंतोष मौर्य निर्णायक रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें