फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दस लाख का सामान उठा ले गए चोर

Mon, 28 Aug 2023 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में सूनसान पड़े एक घर को चोरों ने खंगाल दिया और करीब दस लाख रुपये का सामान उठा ले गए। परिवार पंजाब गया था। दो महीने बाद घर लौटने पर घटना की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंच छानबीन की। माधोपुर गांव निवासी कपिल देव प्रजापति पंजाब में काम करते हैं। दो महीने पहले बेटे अमरजीत प्रजापति का वैवाहिक समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद पूरा परिवार घर में ताला बंद कर पंजाब चला गया। सूनसान पड़े घर के ताले तोड़कर चोर करीब दस लाख रुपये का सामान उठा ले गए। सोमवार की सुबह पूरा परिवार पंजाब से घर पहुंचा तो घटना की जानकारी हुई। इंस्पेक्टर नरेंद्र प्रताप राय ने कहा कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें