फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकिब हत्या कांड : हत्यारोपी अनश की बहन ने प्रेम प्रसंग से किया इन्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
- आरोपी ने प्रेम प्रसंग में आकिब की हत्या करने की कबूली थी बात
विज्ञापन


- पुलिस अनश की बहन के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने में जुटी
-वारदात को अंजाम देने से पहले आरोपी ने जिन व्यक्तियों से की थी बात, पुलिस उनकी टोह लेने में जुटी
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया/ सलेमपुर। मधवापुर पंचायत के चक हिछौरा गांव निवासी मो. आकिब हत्याकांड की विवेचक अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। इस दौरान हत्याकांड की परत दर परत खुलती जा रही है। हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी ने अपनी बहन, एक रिश्तेदार व एक गांव निवासी युवक से बात की थी। उसने आकिब की प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात कबूली थी। पुलिस ने गुत्थी सुलझाने के लिए आरोपी की बहन को उठा लिया। गोपनीय जगह रख उससे घंटों पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी की बहन प्रेम प्रसंग की बात से पलट गई। उसके अनुसार उसका आकिब से प्रेम प्रसंग नहीं था।
इधर घटना के बाद से आकिब के परिजन भी प्रेम प्रसंग की घटना से इन्कार करते हुए वारदात की बारीकी से जांच करने की बात कही थी। पुलिस ने आरोपी की बहन को जाने दिया। पुलिस अब उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाल रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मधवापुर पंचायत के चक हिछौरा गांव निवासी मो. आकिब उर्फ डमरू की हत्या 21 जुलाई की देर रात कर दी गई थी। गांव के बाहर सड़क पर उसका शव खून से लथपथ मिला था। परिजनों के अनुसार, रात करीब 11 बजे एक फोन आने के बाद आकिब घर से निकला था। इसके बाद सलेमपुर कोतवाली, एसओजी व सर्विलांस की टीम ने जब आकिब से दोस्ती का स्वांग रचाने वाले अनश के नंबर की टॉवर लोकेशन खंगाली तो वह रात 12 बजे तक गांव से लेकर घटनास्थल तक मौजूद था।
विज्ञापन

विवेचक कपिलदेव चौधरी ने बताया कि आरोपी की बहन ने प्रेम प्रसंग की बात से इन्कार कर दिया है, जबकि हत्यारोपी ने प्रेम प्रसंग में हत्या करने की बात कही थी। इसकी पड़ताल की जा रही है। जल्द ही इस हत्याकांड के रहस्य से पर्दा उठा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें