फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत चेक के लिए ‘आप’ का धरना

Tue, 10 May 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रुद्रपुर तहसील में सूखा राहत चेक जारी करने को लेकर धरना देते आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता
विज्ञापन
रुद्रपुर में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों को सूखा राहत चेक नहीं बांटने को लेकर धरना दिया। धरने पर बैठे आप कार्यकर्ताओं ने प्रशासन पर किसानों में इमदाद बांटने में लापरवाही का आरोप लगाया। उन्होंने प्रदेश सरकार की ओर से जारी राहत धनराशि किसानों में जल्द नहीं बांटे जाने पर जिले भर में आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पार्टी के जिला संयोजक ई. आरएस राय ने कहा कि रुद्रपुर क्षेत्र के किसान आपदा की तीन बार मार झेल कर बर्बाद हो चुके हैं। सूखा राहत का धन तो दूर अब तक अधिकांश किसानों में ओलावृष्टि का राहत चेक नहीं दिया गया। किसानों की समस्या को लेकर रुद्रपुर में प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। नगर के किसानों में कोई राहत चेक नहीं दिया गया। प्रशासन किसानों में राहत बांटने में भी भेदभाव कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों में बांटी जाने वाली सहायता राशि को जारी करने को लेकर बयान दे रही है और प्रशासन ने अब तक एक भी किसानों में धन नहीं दिया।

जिला सचिव अशोक गुप्ता ने कहा कि आग से पीड़ित किसानों के खेतों का प्रशासन ने रिपोर्ट तक तैयार नहीं की है। किसानों की दुर्दशा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। देश के अन्नदाता को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेंगे। धरने पर बैठे लोगों ने उपजिलाधिकारी राकेश सिंह को मांग पत्र दिया। धरना देने वालों में अनिल पांडेय, रामकिशोर चौहान, अवधेश यादव, पुरुषोत्तम शर्मा, नागेंद्र पटेल, घनश्याम सिंह, दीपू शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें