फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधार कार्ड घर नहीं पहुंचा रहे डाकिया

Tue, 10 Nov 2015 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ भाटपाररानी
विज्ञापन
विज्ञापन
 आधार कार्ड घरों तक पहुंचाने में कई डाकिया आनाकानी कर रहे हैं। आधार कार्ड डाकखाने से लेकर उनके आवास पर पड़ा हुआ है। इसको लेकर लोगों में नाराजगी है। नगर और क्षेत्र के लोगों ने तीन चार माह पूर्व आधार कार्ड बनवाया था। एजेंसी वालों न उन्हेें बताया था कि उनका आधार कार्ड रजिस्टर्ड डाक से उनके घर के पते पर पहुंच जाएगा, लेकिन कई महीने बीतने के बाद भी जब उन्हें अपना आधार कार्ड नहीं उपलब्ध हुआ तो लोगों ने वेबसाइट पर जानकारी की। पता चला कि उनका आधार कार्ड काफी पहले डिस्पैच हो चुका है। जब डाकखाने पर जाकर पता किया तो उनका आधार कार्ड उनके आवासों पर बंडलों में मिला। क्षेत्र के राजेश तिवारी, राधा कृष्ण यादव, अनिरूद्घ प्रसाद, महेश यादव, पंकज सिंह ने जांच कर कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत पोस्ट मास्टर सत्य नारायण मणि ने बताया कि आधार कार्ड को रजिस्टर पर चढ़ा कर संबंधित डाक कर्मी को देकर दिया जा रहा है। यदि शिकायत मिलती है तो जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें