फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालत में बागीचे में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Thu, 11 May 2023 10:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। इमिलिहा गांव के बगीचे में संदिग्ध हालत में एक युवक का शव मिला। युवक घर से चौराहे पर सामान लेने के लिए निकला था। वारदात के पीछे लोग जमीन विवाद होना बता रहे हैं। घटना बुधवार रात करीब आठ बजे की है। परिवार वाले जमीन विवाद में पिता के बाद बेटे के भी हत्या की आशंका जता रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। युवक के पिता की दस साल पहले जमीन विवाद में हत्या कर शव को बालू छिपा दिया गया था।
विज्ञापन

गांव के मदन सिंह की फरवरी वर्ष 2012 में जमीन विवाद में हत्या कर दी गई थी। उनकी पत्नी कलावती ने हत्या के छह माह पहले ही यह बात कही थी। परिवार में उनका बेटा विजय सिंह (18) वर्ष और बेटी नेहा (13) वर्ष रहते थे। उनका भरण पोषण चचेरे भाई श्याम बदन सिंह का परिवार करता है। परिवार वालों के अनुसार बुधवार की शाम विजय सिंह चौराहे से कुछ सामान खरीदने को निकला। काफी देर बाद नहीं आने पर घर वालों ने तलाश शुरु की, तो वह बगीचे में एक पेड़ के सहारे बैठा मिला, हिलाने पर गिर गया। परिजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने उसे मृत बताया।
घटना की खबर से गांव के लोग हतप्रभ हैं। परिवार वाले जमीन विवाद में पिता के बाद बेटे की भी हत्या करने की आशंका जता रहे हैं। हालांकि शव के शरीर पर प्रथम दृष्टया कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। विजय सिंह पिता मदन सिंह की मृत्यु और मां कलावती के चले जाने के बाद बहन नेहा के साथ चचेरे भाई के घर रहता था। विजय सिंह की मौत के बाद नेहा के सिर से अभिभावक का साया उठ गया, वह भाई की मौत से बेजार होकर रो रही है। घर आने वालों को बेसुध होकर देख रही थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक उमेश कुमार वाजपेयी ने कहा कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, घटना के बारे में पुलिस जांच कर रही है।
-
इनसेट में
पिता के बाद बेटे की हत्या बनी गांव वालों के लिए रहस्य
रुद्रपुर। इमिलिहा गांव में पिता की हत्या के 11 साल बाद बेटे की मौत लोगों के लिए रहस्य बन गई है। गांव के मदन सिंह का वर्ष 2012 में चौराहे पर एक बिल्डिंग मेटेरियल की दुकान पर रखे बालू में शव मिला था। घटना के पीछे जमीन विवाद बताकर चार लोगों को आरोपी बनाया गया। बुधवार की रात मदन सिंह के बेटे विजय सिंह की मौत अब पहेली बन गई है। एक घंटे गायब होने के बाद उसका शव पेड़ के सहारे रखा गया था। शरीर पर सामने से कोई चोट के निशान नहीं मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें