फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक सप्ताह पूर्व हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
लार। एक सप्ताह पूर्व घर का ताला तोड़ इंद्रानगर वार्ड में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। पकड़े गए तीन आरोपितों के पास से चोरी के सामान बरामद हुआ है। पुलिस ने सम्बंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व नगर के इंद्रानगर वार्ड निवासी ददन पटेल का परिवार किसी रिश्तेदार के घर शादी कार्यक्रम में गए थे। इसी बीच छह मई की रात में अज्ञात चोर घर के मुख्य गेट का ताला तोड़ अंदर दाखिल हो गए। कमरे में रखा सोने का मांगटीका,कान का सुई धागा, एक जोड़ी कान का झाला,दो पीस जिउतिया, लाकेट, चांदी का पाजेब,पायल,हाथ की मेहंदी झाला,बिछिया पांच पीस लेकर चंपत हो गए। सुबह घर पहुंचे परिवार के सदस्यों ने देखा की सारा सामान बिखरा हुआ है, और अलमारी टूटी हुई है। सोने चांदी के जेवरात गायब है।
पुलिस ददन पटेल की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर तलाश में जुटी थी। उधर पुलिस ने नगर के तीन संदिग्धों को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की तो तीनों ने चोरी की घटना को अंजाम देने की बात स्वीकार किया। तीनों के पास से चोरी हुए मांगटीका,कान का सुई धागा, कान का झाला,दो पीस जिउतिया, दो लाकेट जिसमे एक टूटा हुआ आधा मिला, पाजेब, पायल, हाथ की मेहंदी झाला, पांच पीस बिछिया, एक चाभी रिंग बरामद हुआ। तीनों की पहचान मो जाकिर पुत्र फारुख, उपेंद्र राजभर, उमेश गौंड सभी निवासी लार के रूप में हुई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ चोरी का केस दर्ज कर लिया है।एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि चोरी हुई घटना का खुलासा कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें