फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: भूसा बनाने के दौरान दो लोगों से हुई कहासुनी के बाद चाकूबाजी, एक घायल

Sun, 14 Apr 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली गांव निवासी बताया जाता है घायल व्यक्ति, हालत गंभीर देखकर गोरखपुर रेफर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पैकौली। स्थानीय गांव में भूसा बनाने को लेकर दो पक्ष आपस में कहासुनी कर बैठे। मामला तू-तू, मैं-मैं से मारपीट तक पहुंचा गया। एक युवक ने दूसरे व्यक्ति पर चाकू से हमला कर घायल कर दिया। परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां से हालत गंभीर देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


सुरौली थाने के पैकौली निवासी शिवदास कुशवाहा (60) पुत्र स्व. रामदेव कुशवाहा की कहासुनी गांव के एक युवक से भूसा बनाने को लेकर हो गई। इसी बीच कहासुनी करने वाले युवक ने चाकू से वार कर घायल कर दिया। उसे इलाज के लिए देवरिया मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां से उसे गोरखपुर रेफर कर दिया गया। बरहज सीओ आदित्य कुमार ने बताया कि तहरीर अभी नहीं मिली है। तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें