फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरांव बुजुर्ग में युवक को मारी गोली, गंभीर

विज्ञापन
सरांव बुजुर्ग गांव में गोली चलने के बाद जांच करती पुलिस - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
सरांव बुजुर्ग में युवक को मारी गोली, गंभीर
विज्ञापन

रास्ते के विवाद में चली गोली, चार पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज
मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार
एकौना। ग्राम सभा सरांव बुजुर्ग में रास्ते के विवाद को लेकर युवक को गोली मारे जाने से सनसनी फैल गई। घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में घायल युवक की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास व षड्यंत्र का केस दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गांव निवासी पंकज शुक्ला उर्फ नीलू शुक्ला (40) पुत्र स्व. सच्चिदानंद शुक्ला की सरांव चौराहे पर गिट्टी-बालू की दुकान है। वह मंगलवार की सुबह बाइक से दुकान जा रहे थे। उसी दौरान गांव निवासी सूर्य प्रकाश शुक्ला उर्फ बिपिन शुक्ला से रास्ते के विवाद को लेकर कहासुनी हो गई। इस पर विवाद बढ़ गया और बिपिन शुक्ला ने लाइसेंसी पिस्टल से पंकज पर गोली चला दी। गोली लगते ही पंकज गिर गए। गोली उनके कान और सिर को छूती हुई निकल गई। परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रुद्रपुर ले गए। वहां से उनकी स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थानाध्यक्ष बीबी राजभर ने बताया कि इस मामले में चार लोगों पर केस दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी सूर्य प्रकाश शुक्ला को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें