फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाहिलपार में बदमाशों ने युवक को मारी गोली, मची भगदड़

Mon, 11 Mar 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो..............
विज्ञापन

- युवक का गोरखपुर में चल रहा इलाज, पुलिस जांच में जुटी
- बरियारपुर क्षेत्र के लाहिलपार की घटना, कोतवाली के खोराराम का रहने वाला है युवक
- एसपी ने अफसरों के साथ खंगाला सीसी फुटेज, जांच कर हमलावरों की पहचान करने के दिए निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। क्षेत्र के लाहिलपार में रविवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने युवक को गोली मार दी। दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की घटना से मौके पर भगदड़ मच गई। राहगीरों ने भाग कर अपनी जान बचाई। घटना से स्थानीय लोग भयभीत हैं। घायल युवक का इलाज गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। युवक को गोली किसने और क्यों मारी। अभी यह पहेली बनी हुई है। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी ने अफसरों के साथ मामले की जानकारी ली। उन्होंने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर हमलावरों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए हैं।
सदर कोतवाली के खोराराम निवासी मंटू कुमार (24) अपने एक साथी के साथ कार से बरियारपुर क्षेत्र के मेहरौना गांव में गए थे। वहां से लौटने के दौरान वह लाहिलपार दुर्गा मंदिर से कुछ दूरी पर सड़क के किनारे लघुशंका करने लगे। इसी बीच देवरिया की तरफ से एक बाइक पर सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और मंटू पर फायर झोंक दिए। इसमें एक गोली मंटू की पसली में जा लगी। इसके चलते मंटू मौके पर गिरकर बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाश युवक को मरा समझकर मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बदमाशों के जाने के बाद कार से बाहर निकले मंटू के साथी ने सहायता के लिए आवाज लगाई तो मौके पर पहुंचे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मंटू को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां स्थिति गंभीर देखकर मंटू को गोरखपुर रेफर कर दिया गया। मंटू का इलाज गोरखपुर स्थित मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
विज्ञापन

युवक को गोली किसने और क्यों मारी। इसका पता चल नहीं सका है। वहीं, दिनदहाड़े गोली चलने से लाहिलपार इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से सहमे लोग कुछ भी कहने और बताने को तैयार नहीं थे। घटना स्थल पर पहुंचे एसपी संकल्प शर्मा, सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला व एसओ बरियारपुर मामले की जांच में जुटे हैं। पुलिस आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की पहचान करने में लगी है।
सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ल ने बताया कि खोराराम निवासी मंटू को गोली लगी है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें