फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: किशोरी से युवक ने की छेड़खानी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार की रात को एक किशोरी से गांव के ही एक युवक ने छेड़खानी की। किशोरी के शोर मचाने पर आरोपी उसे धमकी देते हुए मौके से भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी की तलाश की। हालांकि वह पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पीड़िता की मां शनिवार को थाने पहुंच तहरीर दी है। पुलिस गांव के आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के एक गांव की 12 वर्षीय एक किशोरी अपनी मां के साथ बैतालपुर क्षेत्र में रहती है। मां वहीं एक ईंट भट्ठे पर रहकर काम करके बच्चों का भरण-पोषण करती है। इस बीच घर पर शादी पड़ी थी उसी में मां और बेटी चार दिन पहले ही गांव आई थीं। आरोप है कि शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे किशोरी घर से बाहर निकली। इसी बीच पहले से घात लगाकर बैठा गांव का एक युवक उसके साथ छेड़खानी करने लगा। शोर सुनकर गांव का एक युवक दौड़ते पहुंचा। आरोपी भाग निकला। पीड़िता की मां शनिवार को थाने पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस गांव के आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का केस दर्ज कर तलाश कर रही है। प्रभारी थानेदार लवकुश कुमार ने बताया कि जांच में मामला सही पाए जाने पर पीड़िता की मां की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें