फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 24 Feb 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
लार नगर के पिपरा चौराहा की घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार नगर के एक वार्ड के रहने वाले युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में शनिवार को मौत हो गई। आनन-फानन परिजन संतुष्टि के लिए सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। उधर, अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लार नगर के बौली वार्ड निवासी दीपू विश्वकर्मा की तबीयत अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे सीएचसी लार लेकर पहुंचे। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी कि कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। परिजनों के मुताबिक, उसकी तबीयत खराब चल रही थी। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सीओ दीपक शुक्ला ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें