संवाद न्यूज एजेंसी
बघौचघाट। स्थानीय कस्बा निवासी एक युवक की दोपहर में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मौत की जानकारी होते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
बघौचघाट कस्बा निवासी योगेन्द्र प्रसाद पुत्र अयोध्या रविवार की सुबह हालत बिगड़ गई। आनन-फानन परिजन स्थानीय अस्पताल से मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। जहां युवक की इलाज के क्रम में मौत हो गई। डॉक्टरों के अनुसार युवक ने जहर खाया था। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी थी। मेडिकल कॉलेज में करीब एक घंटा तक इलाज चलने के बाद उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के परिजनों का रोकर बुरा हाल हो गया। परिजन की चीत्कार से वातावरण शोकाकुल हो गया।