फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रैक्टर-ट्राॅली और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

Thu, 16 Mar 2023 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
बरहज के नैपुर गांव निवासी और मृतक नितेश का फाइल फोटो संवाद
विज्ञापन
करायल चौराहे पर सामान खरीदने बाइक से निकले थे नितेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। क्षेत्र के नैपुर गांव निवासी नितेश (27) की करायल शुक्ल गांव के निकट बुधवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। जानकारी होने पर घर में रोना-पिटना मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
मदनपुर थाना क्षेत्र के नैपुर गांव निवासी नितेश बाइक से सामान खरीदने करायल चौराहे पर जा रहे थे। परिजनों के अनुसार नितेश चौराहे के निकट पहुंचे थे, इसी बीच तेज और अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राॅली ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा देख आसपास के लोग जुट गए। 108 नंबर सेवा से इलाज के लिए नितेश को महेन पीएचसी ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नितेश की मौत की जानकारी होने पर मां इंद्रावती देवी, पत्नी आशा देवी का रो-रोकर बुरा हाल था। घटना को लेकर सभी लोग हतप्रभ थे। इंस्पेक्टर मुकेश मिश्र ने बताया कि सूचना पर पुलिस गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट में-
बच्चों के सिर से उठ गया पिता का साया
बरहज। नैपुर निवासी नितेश छह भाई-बहन मधुलेश, गिरधारी, रूबी, सौम्या, आदी, रितेश में सबसे बड़ा था। पिता राजपति के मौत के बाद से घर की जिम्मेदारी उसके सिर पर थी। वह गाड़ी और लगन में कैमरा चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। 2018 में नितेश की शादी देवरिया के चटनी गड़ही निवासी आशा देवी से हुई। जिससे तीन संतान पांच वर्ष की अकांक्षा, तीन वर्ष का रितिक और एक साल की अनन्या है। नितेश की मौत से बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। सभी लोग बच्चों के मासूम चेहरों को देख ईश्वर को कोस रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें