फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक की भागते समय छत से गिरकर मौत

Mon, 01 Apr 2024 06:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार थाना क्षेत्र के बिरमापट्टी गांव की घटना
विज्ञापन


चोरी के मामले में दो बार जेल जा चुका था युवक
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के बिरमापट्टी गांव में शनिवार की रात चोरी करने घर में घुसे एक युवक की भागते समय छत से गिरकर मौत हो गई। सुबह सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


बिरमापट्टी गांव निवासी तारिक अहमद (24) पुत्र अली अकबर शनिवार की रात अपने घर के बगल में सजातीय परिवार के एक मकान में चोरी करने के लिए घुस गया था। घर में केवल एक महिला और उसकी पुत्री हैं। पति विदेश रहता है। घर की महिलाओं के जग जाने पर पहचान हो जाने के डर से युवक भागते समय दो मंजिले छत से एक निर्माणाधीन मकान की नींव पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन-फानन रविवार की भोर करीब तीन बजे घायलावस्था में युवक को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भाटपाररानी पहुंचे। यहां चिकित्सक ने सिर में गंभीर चोट होने के कारण मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में युवक की मौत हो गई। इसके बाद परिजन शव लेकर घर चले गए। मौत की सूचना पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ एसपी सिंह बताया कि चोरी करने के लिए घर में घुसे युवक की छत से गिरने से मौत हो गई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तारिक इसके पहले भी चोरी के मामले में दो बार जेल जा चुका था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें