युवक की करंट से मौत
मईल। स्थानीय गांव निवासी नकछेद कुशवाहा (42) की शुक्रवार की शाम करंट की चपेट में आ जाने से मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर घर में चीख-पुकार मच गई। दरवाजे पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। परिजनों के अनुसार वह छावनी से घर आ रहे थे। जहां रास्ते में पहले से बिजली का तार टूट कर गिरा हुआ था।
नकछेद घर से कुछ दूरी पर स्थित छावनी पर गए हुए थे। जहां से वह वापस घर आ रहे थे। अचानक रास्ते में गिरे बिजली के तार के जद में आ गए। इसे वह जमीन पर गिर गए और छटपटाने लगे। लोग जब तक कुछ समझ पाते वह बुरी तरह से झुलस गए थे। आनन-फानन उन्हें इलाज के लिए सीएचसी लार ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। नकछेद की मौत की जानकारी होने पर पत्नी मनभावती पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि पुत्र संदीप दहाड़ें मारने लगा। थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र पांडेय ने बताया कि शव को कब्जे में ले लिया गया है। संवाद