करंट से युवक की मौत
रामनाथ देवरिया का रहने वाला था अनिल
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। सदर कोतवाली के रामनाथ देवरिया के रहने वाले एक युवक की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिवारवाले उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जिला अस्पताल प्रशासन की सूचना पर सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई की।
रामनाथ देवरिया मोहल्ला निवासी अनिल गुप्त (25) बुधवार की सुबह घर में बिजली का कुछ काम कर रहा था। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। परिवारवालों ने किसी तरह उसे करंट से अलग किया और जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित करते हुए सदर कोतवाली पुलिस को सूचना दी। सदर कोतवाली पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूर्ण कर शव का पोस्टमार्टम कराया। अनिल की मौत से परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदर कोतवाल टीजे सिंह ने बताया कि करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।