फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी में मिला जौनपुर के एक युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
नदी में मिला जौनपुर के एक युवक का शव
विज्ञापन

पशुओं से भरे ट्रक में आया था युवक
संबाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/मेहरौनाघाट। लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर चुरिया गांव के छोटी गंडक नदी के घाट पर एक युवक का शव मिला। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद यूपी और बिहार की पुलिस घंटों सीमा क्षेत्र को लेकर परेशान रही। काफी देर बाद दोपहर में लार पुलिस पहुंची और शव को नदी से निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के मानिकपुर चुरिया गांव के छोटी गंडक नदी घाट पर एक युवक का शव देख मंगलवार को गांव के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर बिहार और लार की पुलिस मौके पर पहुंच गई। युवक का शव बिहार में है या लार थाना क्षेत्र में इसको लेकर दोनों प्रांतों की पुलिस घंटों असमंजस में रही। दोपहर में लार पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव पर चोट के काफी निशान बताए जा रहे हैं। युवक की पहचान जौनपुर जिला के शाहगंज थाना क्षेत्र के कोहड़ा गांव निवासी रामजग यादव के पुत्र धनंजय यादव (18) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंचे युवक के भाई श्याम यादव ने बताया कि मेरा भाई धनंजय यादव पशु वाले ट्रक पर आया था। उसके बाद उसके साथ क्या हुआ नहीं पता। सोमवार को मईल पुलिस द्वारा पकड़े गए पशु लदे ट्रक के एक स्टाफ ने घर जाकर बताया कि उसका भाई ट्रक से नदी में कूद गया है। वही लेकर मौके तक आया। लेकिन मौके पर पहुंचते ही वह भाग निकला हो गया। इस बाबत एसओ गिरिजेश तिवारी ने बताया कि एक युवक का शव छोटी गंडक नदी से बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें