संवाद न्यूज एजेंसी
एकौना। झगड़े में बीच-बचाव करना एक युवक को महंगा पड़ गया। एक पक्ष ने बीच-बचाव कर रहे युवक की जमकर पिटाई कर दी। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र रुद्रपुर में कराया गया। मामले में पुलिस ने चार लोगों पर मारपीट का अभियोग पंजीकृत किया।
सरांव बुजुर्ग गांव के रहने वाले जयनरायन यादव ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह गोरखपुर जिले के कौड़ीराम में एक दवा की दुकान पर काम करते हैं। बुधवार को वह दवा की दुकान से घर लौट रहे थे कि कोड़री गांव के काली मंदिर के समीप कुछ लोग आपस में विवाद कर रहे थे। युवक रुक कर उनका विवाद सुलझाने लगा। इस बात को लेकर नाराज एक पक्ष ने उसकी पिटाई शुरू कर दी। उन्होंने युवक की बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।पुलिस ने आरोपी धर्मेन्द्र गिरी, महंथ गिरी और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया। संवाद