फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म पीड़िता की हालत में हो रहा सुधार

Fri, 10 May 2024 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में पिता ने बेटी से की थी हैवानियत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के एक गांव में दुष्कर्म पीड़िता बालिका की हालत में अब सुधार हो रहा है। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उसका उपचार चल रहा है। महुआडीह थाना क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की दोपहर एक हैवान पिता ने अपनी नौ वर्षीय बेटी से दुष्कर्म कर दिया। उसके बाद बेटी बेसुध हो गई। उसकी हालत नाजुक देख गांव के लोगों के सहयोग से पीड़िता के दादा उसे लेकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचे थे। वहां डाॅक्टरों ने हालत गंभीर देख गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। जानकारी के अनुसार, घटना के तीसरे दिन पीड़िता की हालत में थोड़ा सुधार आया है। दो भाइयों व दो बहनों में पीड़िता सबसे बड़ी है। करीब डेढ़ साल का सबसे छोटा भाई है। गांव के लोग बच्चों की परवरिश को लेकर चिंतित हैं। लोगों ने बताया कि चंदा जुटाकर पीड़िता का इलाज कराया जाएगा। उधर, आरोपी पिता जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें