संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के एक गांव का युवक अपने पड़ोसी गांव की एक किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया । किशोरी का पता नहीं लगने पर घरवालों ने तरकुलवा थाने में आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी मंगलवार को दोपहर से घर से लापता है। बताते हैं कि किशोरी के परिजन सोमवार को दिन में कहीं गए थे और किशोरी घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस के गांव का एक युवक उसे भगा ले गया। किशोरी का पता नहीं चलने पर बुधवार को किशोरी की मां ने थाने पहुंचकर आरोपी युवक के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। संवाद