फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में युवक की मौत

Fri, 12 Jun 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। सड़क हादसे में पोखरभिंडा गांव निवासी 35 वर्षीय राजकुमार निषाद की मौत हो गई।
विज्ञापन

पोखरभिंडा गांव निवासी राजकुमार निषाद शटरिंग का काम करते थे। बुधवार की देर शाम वह गांव के साथी दिलीप के साथ बाइक से कहीं जाने के लिए निकला। गांव के सामने गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग के डिवाइडर कट को क्रास कर नकटा पुल के तरफ मुड़े थे कि इसी बीच तेज रफ्तार में सामने से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
विज्ञापन

बाइक के पीछे बैठे राजकुमार निषाद अपने साथी बाइक सवार दिलीप के साथ सड़क पर गिर पड़े। इससे गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि दिलीप को मामूली चोट आई।आसपास के लोग राजकुमार को सीएचसी गौरी बाजार गए। चिकित्सक ने उनकी गंभीर स्थिति देख मेडिकल कालेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें