संवाद न्यूज एजेंसी
गौरी बाजार। क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक युवती का शव कमरे में पंखे से लटका मिला है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवती अपने मौसा के घर रहती थी।
महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र निवासी सपना श्रीवास्तव (25) पुत्री राजेश श्रीवास्तव गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रतनपुर अन्हारबारी में अपने मौसा संजय श्रीवास्तव के घर रह रही थी। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह कमरे में थी। दोपहर में परिजन किसी कार्य से कमरे में गए तो देखा कि युवती का शव पंखे के सहारे लटक रहा है। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में एसओ राहुल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।