फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवती की मौत

Tue, 02 Sep 2025 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। गौरी खुर्द गांव में 18 वर्षीय युवती की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी रोहित चौहान की पुत्री रवीना हाईस्कूल की छात्रा थी। रविवार दोपहर अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे सीएचसी ले गए। डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति देखते हुए मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया, जहां देर शाम उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों का कहना है कि पारिवारिक विवाद के चलते रवीना ने जहर लिया। सीएचसी प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जहर खाने का प्रतीत हो रहा है। प्रभारी निरीक्षक रणजीत सिंह भदौरिया ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें