फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रोटावेटर में फंसकर युवक का हाथ कटा

Sun, 22 Nov 2026 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के बेहरा डाबर गांव में खेत की जोताई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आने से शनिवार को एक युवक का दाहिना हाथ कट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजन घायल को मेडिकल कॉलेज देवरिया ले गए, जहां चिकित्सकों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन

परिजन के अनुसार, बेहराड़ाबर गांव निवासी मिथिलेश गोंड़ (25) शनिवार को खेत की जोताई करा रहा था। इसी दौरान रोटावेटर में कपड़ा फंस गया। उसे निकालने के दौरान युवक रोटावेटर की चपेट में आ गया। हादसे में उसका दाहिना हाथ कटकर अलग हो गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन तत्काल मौके पर पहुंचे और युवक को मेडिकल कॉलेज ले गए। परिजन के मुताबिक, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि रोटावेटर की चपेट में आने से युवक का एक हाथ कटा गया है। मेडिकल कॉलेज देवरिया में घायल युवक का इलाज चल रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें