देवरिया। बरियारपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बरहन गांव निवासी आदित्य तिवारी शहर में किसी काम से सोमवार की शाम को आए थे। उसी दिन देर रात टेंपो से घर जा रहे थे। आरोप है कि कसया ओवरब्रिज के उस पार टेंपो में सवार कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर गले से सोने की चेन, मोबाइल और घड़ी छीन ली। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। जांच कराई जा रही है। संवाद