सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के कल्याण नरहीया गांव में ऑटो रिक्शा की टक्कर से बुजुर्ग महिल अमीर बानो गंभीर रूप से घायल हो गईं। परिजन उन्हें पीएचसी ले जा रहे थे। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया है। हल्का दारोगा आलोक रंजन सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद