फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मछली मारने गए 36 वर्षीय युवक की डूब कर मौत- शव को ढूंढ़ने में लग गए 18 घंटे

Sat, 04 May 2024 11:40 AM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन, मृतक अमित की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी थाना क्षेत्र के ग्राम मठ दन उर में भगड़ा नाले में मछली मारने गए 36 वर्षीय युवक अमित उर्फ झुना साहनी पुत्र धर्मदेव साहनी की डूब कर मौत हो गई। 18 घंटे बाद मल्लाहों के काफी प्रयास से शनिवार को 8:00 बजे सुबह शव को लंबे चौड़े जाल के सहारे ढूंढ निकाला और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंच अग्रिम कार्रवाई की।

विज्ञापन


 अमित उर्फ झुन्ना साहनी मछली मार कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। शुक्रवार की शाम 4 बजे वह मछली मारने भगड़ा नाले में उतरा और फिर बाहर नहीं आया। उसकी बाइक और शर्ट पैंट,गंजी चप्पल आदि नदी के बाहर कोईला बाबा स्थान पर रखा हुआ मिला।

देर रात को जब वह घर नहीं आया तो परिजन रात में ही खोजने उसे वहां पहुंचे और कपड़ा देखकर नदी में तलाशना शुरू किए। परंतु शव नहीं मिला। रात में ही पुलिस को सूचना दिए पुलिस भी मौके पर पहुंचकर शव को ढूंढने में मदद की। शनिवार को सुबह मल्लाहों ने लंबी चौड़ी जाल लेकर भगडा नदी में उतरे और शव को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


सीओ एसपी सिंह ने बताया कि शव मिल गया है। पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। उधर, मौत की खबर पाकर परिवार में चीख पुकार मच गई। मृतक अमित उर्फ झुना साहनी चार बच्चों का पिता था। बड़ा दीपक 17, दिव्या साहनी 15, शुभम 13 और आयुष 14 के हैं। पत्नी कुसुम देवी और माता हीरा मती देवी  तथा पिता धर्मदेव साहनी का रोते-रोते बुरा हाल था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें